झाड़ू से संबंधित वास्तु नियम जानें

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर व्यक्ति कई तरह के उपाय करता है क्योंकि जिस घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है, वहां कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। वास्तु शास्त्र के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने में घर की झाड़ू का भी बहुत महत्व है। आप अगर धन प्राप्ति करना चाहते हैं, तो वास्तु से जुड़े झाड़ू के नियमों का पालन भी जरूर करना चाहिए। आइए, जानते हैं लक्ष्मी जी का झाड़ू से सम्बध और झाड़ू से जुड़े वास्तु नियम।

​झाड़ू को कभी न मारें पैर​

जिस तरह किताब को पैर मारना मां सरस्वती का अपमान माना जाता है, उसी तरह झाड़ू का निरादर मां लक्ष्मी का अनादर माना जाता है। जिस प्रकार किताब को पैर मारने से विद्या या मां सरस्वती का अनादर होता है वैसे ही झाड़ू के अनादर करने से मां लक्ष्मी का अनादर होता है, इसलिए ही झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। अगर गलती से झाड़ू को पैर लग जाए, तो इसे अनदेखा करने की जगह पर झाड़ू को हाथ लगाकर माथे पर लगाकर माफी मांगनी चाहिए।

​लक्ष्मी जी और झाड़ू का सम्बध क्या है?​

झाड़ू सिर्फ सफाई का प्रतीक नहीं है, बल्कि मां लक्ष्मी का ही रूप मानी जाती है। यह मान्यता है कि झाड़ू का अनादर मां लक्ष्मी का अनादर करने जैसा है क्योंकि जहां सफाई होती है, वहीं धन और समृद्धि का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह, जो धन और संपत्ति से जुड़ा है, झाड़ू का सम्बध उससे भी माना जाता है।

​घर में छुपाकर रखें झाड़ू​

झाड़ू को हमेशा घर में छुपाकर रखना चाहिए। माना जाता है कि जिस घर में झाड़ू हमेशा घर के सामने पड़ी रहती है, वहां लक्ष्मी जी का निवास नहीं होता है। घर में झाडू को छुपा कर रखना चाहिए, ऐसी जगह जहां बाहर से आने वाले लोगों की नजर न पड़े।

​झाड़ू खड़ी करके न रखें​

झाडू को खड़ा करके भी नहीं रखना चाहिए। जैसे लक्ष्मी जी का मान किया जाता है, ठीक वैसे ही झाडू को भी उनका ही रूप मानकर मान देना चाहिए। जो लोग झाडू का अपमान करत हैं, उनके घर में लक्ष्मी जी अधिक नहीं ठहरती हैं। झाड़ू को हमेशा घर में लिटाकर ही रखना चाहिए।

​झाड़ू को इस दिशा में रखें​

आप अगर धन लक्ष्मी को खुश करना चाहते हैं, तो झाड़ू को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। घर की पश्चिम दिशा को भाग्यलक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है इसलिए आपको दक्षिण-पश्चिम या फिर पश्चिम दिशा में ही झाड़ू रखनी चाहिए। इससे लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनी रहती है।

  • Related Posts

    नाग पंचमी का दिन के दिन पूजन का सबसे उत्तम मुहूर्त

    सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त 2024, शुक्रवार को है। आमतौर पर यह त्योहार…

    आज विनायकी चतुर्थी व्रत: पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

    राष्ट्रीय मिति श्रावण 17, शक सम्वत् 1946, श्रावण शुक्ल, चतुर्थी, बृहस्पतिवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 24, सफ़र 02, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 अगस्त सन्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे सिंगरौली विधायक

    • By
    • August 11, 2024
    • 39 views
    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे  सिंगरौली विधायक

    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    • By
    • August 11, 2024
    • 41 views
    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    • By
    • August 11, 2024
    • 41 views
    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    • By
    • August 11, 2024
    • 38 views
    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    • By
    • August 11, 2024
    • 35 views
    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क

    • By
    • August 11, 2024
    • 36 views
    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क