वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें झाड़ू से जुड़े नियम

घर की साफ-सफाई के लिए हम सभी झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं। झाड़ू की मदद से आप अपने घर से नकारात्मक तत्वों को दूर कर सकते हैं, उसे साफ-सुथरा रख सकते हैं और अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं। प्रचलित मान्यता में झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि देवी लक्ष्मी शुद्ध स्थान पर निवास करती हैं। वास्तु शास्त्र में घरों में कई नियम होते हैं जो यह तय करते हैं कि कौन सी चीज कहां रखनी चाहिए। जब झाड़ू की बात आती है तो लोग इसे पूरे घर में इस्तेमाल करते हैं या फिर इसे सही जगह पर नहीं रखते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको इससे बचना चाहिए। आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े वास्तु के नियम।

घर के ईशान कोण में झाड़ू न रखें
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण को महत्वपूर्ण माना गया है। आपके घर के उत्तर और पूर्व का कोना ईशान कोण कहलाता है। देवी-देवताओं की दिशा मानी जाती है। यह सकारात्मक ऊर्जा का भी केंद्र है। ऐसे में झाड़ू को ईशान कोण में न रखें। इससे आपके घर में वास्तु संबंधी कमियां हो सकती हैं। धन के आगमन में बाधा आती है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।

आग्नेय कोण में न रखें  झाड़ू
झाड़ू को आग्नेय कोण यानी  दक्षिण पूर्व दिशा में न रखें।  इसका संबंध अग्नि से है। यहां झाड़ू लगाने से नकारात्मक विचार फैल सकते हैं।

घर में झाड़ू कहाँ रखें?
वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को घर से वायव्य या उत्तर पश्चिम दिशा में रखा जा सकता है। आप चाहें तो वहां पोछा भी रख सकते हैं। इन जगहों पर झाड़ू रखने से आपके भाग्य और समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। झाड़ू को हमेशा लेटाकर और छिपाकर रखें।

अगर आप पूजा घर या किचन में झाड़ू रखते हैं तो आपको अपनी इस आदत को तुरंत बदल लेना चाहिए। इन दो जगहों पर भूलकर भी न रखें झाड़ू। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

अक्सर झाड़ू टूट जाती है फिर भी लोग उसका भी उपयोग करते हैं।  ऐसी झाड़ू को तुरंत हटा देना चाहिए। ऐसी झाड़ू वास्तु दोष से निहित होती है।

किस दिन लें नई झाड़ू
यदि आप पुरानी झाड़ू को हटाकर नई झाड़ू का उपयोग करते हैं तो वास्तु में उसके लिए नियम है। नई झाड़ू का उपयोग आप शनिवार के दिन करें तो अच्छा रहेगा। आप नई झाड़ू हमेशा कृष्ण पक्ष के शनिवार को खरीदें तो ठीक रहेगा, शुक्ल पक्ष में खरीदी गई झाड़ू अशुभ मानी जाती है।

 

  • Related Posts

    नाग पंचमी का दिन के दिन पूजन का सबसे उत्तम मुहूर्त

    सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त 2024, शुक्रवार को है। आमतौर पर यह त्योहार…

    आज विनायकी चतुर्थी व्रत: पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

    राष्ट्रीय मिति श्रावण 17, शक सम्वत् 1946, श्रावण शुक्ल, चतुर्थी, बृहस्पतिवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 24, सफ़र 02, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 अगस्त सन्…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे सिंगरौली विधायक

    • By
    • August 11, 2024
    • 39 views
    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे  सिंगरौली विधायक

    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    • By
    • August 11, 2024
    • 41 views
    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    • By
    • August 11, 2024
    • 41 views
    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    • By
    • August 11, 2024
    • 38 views
    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    • By
    • August 11, 2024
    • 35 views
    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क

    • By
    • August 11, 2024
    • 36 views
    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क