कैसा रहा जियो का प्रदर्शन?
रिलायंस ने कल यानी शुक्रवार को जियो प्लेटफॉर्म्स के मार्च तिमाही के आंकड़े पेश किए थे। इस तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स ने शानदार नतीजे दर्ज किए:- ऑपरेटिंग रेवेन्यू 13% बढ़कर 44,928 करोड़ रुपये हो गया।
- नेट प्रॉफिट 13% बढ़कर 7,935 करोड़ रुपये हो गया।
- EBITDA में 18% की बढ़ोतरी हुई।
- ARPU (प्रति ग्राहक कमाई) बढ़कर 214 रुपये हो गई।
- कुल डेटा ट्रैफिक में 35% वृद्धि हुई।
- 91 लाख नए ग्राहक जुड़े।
निवेशकों के लिए JIO IPO के क्या मायने?
- जेएम फाइनेंशियल और CLSA जैसे बड़े ब्रोकर्स का मानना है कि जियो की लिस्टिंग रिलायंस के शेयरों के लिए एक बड़ा बूस्टर साबित होगी।
- विशेषज्ञों का मानना है कि अलग लिस्टिंग से जियो का स्वतंत्र मूल्यांकन हो सकेगा, हालांकि रिलायंस की हिस्सेदारी पर होल्डिंग कंपनी डिस्काउंट का जोखिम हो सकता है, लेकिन इसकी संभावना कम है।
- मुकेश अंबानी ने जोर दिया कि जियो अब केवल एक टेलीकॉम कंपनी नहीं, बल्कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और अगली पीढ़ी के तकनीकी प्लेटफॉर्म्स को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में काम कर रही है।


