राकेश बेदी बेटी को गिफ्ट करेंगे रेंज रोवर, बताया आदित्य धर संग नहीं करना चाहते थे काम, रितिका ने मनाया

Updated on 21-04-2026 02:31 PM
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल रही है। कुछ कलाकार तो ऐसे हैं, जो दशकों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और अब जाकर उन्हें मनचाहा स्टारडम मिला है। ऐसे ही एक कलाकार राकेश बेदी हैं, जिन्हें अब लोग 'जमील जमाली' के नाम से ही बुलाने लगे हैं। फिल्म में निभाया उनका जमील जमाली का किरदार तो सभी का फेवरेट बन चुका है और इंटरेनट की दुनिया में काफी मीम भी बने हैं। अब तक राकेश बेदी के जमील जमाली वाले क्लिप्स और मीम वायरल हैं। पर क्या आप जानते हैं कि एक्टर पहले आदित्य धर के साथ काम करना ही नहीं चाहते थे? वह आदित्य धर के साथ काम करने में हिचक रहे थे क्योंकि वह एक नए डायरेक्टर थे। इसका खुलासा खुद राकेश बेदी ने फराह खान से बातचीत में किया। उन्होंने कहा, 'मैंने आदित्य धर के साथ काम करने से इनकार कर दिया।'

राकेश बेदी ने कर दिया था आदित्य धर संग काम से इनकार

राकेश बेदी ने इसकी वजह भी बताई। साथ ही बताया कि बेटी रितिका ने ही उन्हें आदित्य धर संग काम करने के लिए मनाया था, जिसमें पत्नी ने भी सपोर्ट किया। राकेश बेदी और आदित्य धर का कनेक्शन साल 2019 से है। तब डायरेक्टर ने पहली बार राकेश बेदी को अपनी फिल्म 'उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक' में एक छोटे से रोल के लिए अप्रोच किया था। हालांकि, यह बहुत ही दमदार रोल था, जिसके क्लिप अब 'धुरंधर 2' रिलीज होने के बाद से खूब वायरल हो रहे हैं। लोगों ने अब 'उरी...' और 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी के किरदार में समानताएं ढूंढनी शुरू कीं और जब पता चला तो हैरान हो रहे हैं।

राकेश बेदी ठुकराई 'उरी', तो बेटी ने ये कहकर मनाया

फराह खान से बात करते हुए राकेश बेदी ने बताया, 'मैंने 'उरी' करने से मना कर दिया था क्योंकि उसमें सर्बिया का सिर्फ एक ही सीन था। लेकिन इसने (बेटी रितिका) जिद की-पापा वो नया डायरेक्टर है और बहुत होनहार हैं। प्लीज ये फिल्म करो। पत्नी ने भी उसकी बात का सपोर्ट किया। उनका तर्क था कि अगर सीनियर एक्टर्स ही नए डायरेक्टर्स के साथ काम करने से मना कर देंगे तो ये ठीक नहीं होगा।'

आदित्य धर बोले- सर, आपको ये फिल्म करनी ही होगी'

राकेश बेदी की बेटी रितिका बोलीं, 'ये एक साइकिल बन जाती है, फिर किसी को मौका नहीं मिलता।' तभी राकेश बोले, 'तभी मैं मान गया। बाद में आदित्य आए और मुझसे कहा कि सर, आपको ये फिल्म करनी ही होगी।'

अब बेटी को गिफ्ट में देंगे रेंज रोवर

फिर राकेश बेदी की बेटी रितिका ने मजाक में कहा, 'इसीलिए मैं पैरेंट्स से कहती हूं कि हम युवाओं की बात सुनो, आपको फायदा होगा।' जब फराह ने राकेश बेदी से कहा कि देखो बेटी की सलाह से कितना फायदा हुआ, तो उनकी पत्नी ने यह बात मानी। फिर जब फराह ने रितिका से कहा कि अब उन्हें पापा से कोई गिफ्ट लेना चाहिए, तो वह बोलीं, 'पहले ही डिसाइड हो चुका है। मुझे जल्द ही रेंज रोवर मिल रही है।' यह सुनकर फराह शॉक्ड रह गईं तो राकेश बेदी और उनकी पत्नी बोलीं, 'ये झूठ बोल रही है। ये बचपन से ही फेंकू रही है।'

'उरी' और 'धुरंधर' में राकेश बेदी का किरदार

मालूम हो कि राकेश बेदी ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में एक ऐसे आईएसआई एजेंट का रोल प्ले किया था, जो अंडरकवर रहकर RAW के लिए काम करता है। इसी से मिलता-जुलता ट्विस्ट या यूं कहें कि 'उरी' में निभाए उनके किरदार का कनेक्शन 'धुरंधर' के जमील जमाली से मिला तो दर्शक क्रेजी हो गए। उनका डायलॉग 'बच्चा है तू मेरा' खूब सुपरहिट रहा। इसकी बदौलत अब राकेश बेदी के बाद विज्ञापनों से लेकर काम तक की भरमार है।

'उरी' और 'धुरंधर' में राकेश बेदी का किरदार

मालूम हो कि राकेश बेदी ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में एक ऐसे आईएसआई एजेंट का रोल प्ले किया था, जो अंडरकवर रहकर RAW के लिए काम करता है। इसी से मिलता-जुलता ट्विस्ट या यूं कहें कि 'उरी' में निभाए उनके किरदार का कनेक्शन 'धुरंधर' के जमील जमाली से मिला तो दर्शक क्रेजी हो गए। उनका डायलॉग 'बच्चा है तू मेरा' खूब सुपरहिट रहा। इसकी बदौलत अब राकेश बेदी के बाद विज्ञापनों से लेकर काम तक की भरमार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
 22 April 2026
कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
 22 April 2026
साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
 22 April 2026
मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
 21 April 2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
 21 April 2026
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
 21 April 2026
'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
 21 April 2026
टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
 20 April 2026
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…
Advt.