राधा मोहन अग्रवाल के बयान से चढ़ा सियासी पारा, गहलोत पर शेखावत बरसे तो कांग्रेस ने BJP प्रभारी से रखी माफी की मांग

Updated on 28-04-2026 06:00 PM
जयपुर: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर 2020 में अशोक गहलोत कार्यकाल के दौरान सचिन पायलट की बगावत के प्रकरण (मानसेर कांड) पर राजनीति तेज हो गई है। दरअसल, विवाद की शुरुआत सोमवार 27 अप्रैल को टोंक में हुई। यहां राधा मोहन अग्रवाल ने टोंक के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सचिन पायलट को बहरूपिया कहते हुए बयान दिया था कि उनकी एक टांग कांग्रेस में और एक कही और रहती है।

बयान पर गहलोत ने किया पलटवार
राधा मोहन अग्रवाल की ओर से टोंक विधायक पायलट पर बयानबाजी किए जाने के बाद इस मुद्दे पर सचिन का बचाव करते हुए गहलोत ने मानेसर का जिक्र करते हुए कहा कि पायलट की दोनों टांगे कांग्रेस में हैं। उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है। अब वो संभवत कभी भी कांग्रेस को छोड़कर नहीं जाएंगे।
अब गहलोत के बयान पर शेखावत बरसे
राधा मोहन अग्रवाल और अशोक गहलोत के बीच जुबानी जंग शुरू होने के बाद इस मामले में बीजेपी कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है। इस मुद्दे पर केंद्रीय कला-संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा 'अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी को मानेसर में हुई घटना को कभी भूलने नहीं देना चाहते हैं। मैंने उस घटना के समय भी कहा था। आज फिर कहता हूं कि उस घटना के रचनाकार, उस कहानी के रचयिता, उस पूरे ड्रामे के डायरेक्टर और उस ड्रामा का पटाक्षेप करने वाले सब खुद अशोक गहलोत साहब हैं।
शेखावत ने आगे कहा कि सचिन पायलट तो मात्र वहां एक मोहरा थे। अभी भी उस मोहरे को अपने राजनीतिक वनवास को समाप्त करने के लिए उपयोग किया जाए, इसलिए गहलोत साहब इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे।

कांग्रेस भी राधा मोहन पर बिफरी, सार्वजनिक माफी की रखी मांग
इधऱ, राधा मोहन दास अग्रवाल की ओर से सचिन पायलट को 'बहरूपिया' बताए जाने और उनकी निष्ठा पर सवाल किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस ने भी एकजुट होकर बयान का विरोध किया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से लेकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और पूर्व एमएलए दिव्या मदेरणा तक, सभी ने भाजपा प्रभारी के बयान को 'अशोभनीय' बताते हुए उनसे बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.