कौन हैं अमरेंद्र कुमार पांडेय? जिनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, मामला भी जान लीजिए

Updated on 28-04-2026 06:02 PM
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 ने पप्पू पांडेय और उनके सीए की गिरफ्तारी पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। आइए जानते हैं कौन हैं अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय? और क्या है मामला...


पहले जानते हैं आज कोर्ट में क्या हुआ?

गोपालगंज व्यवहार न्यायालय में जेडीयू विधायक की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने पक्ष रखा। उन्होंने अपने मुवक्किल के बचाव में तर्क दिया कि यह विशुद्ध रूप से एक पुराना भूमि विवाद है, जिसे आपराधिक रंग देने की कोशिश की गई है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने पहले ही सिविल सूट फाइल किया हुआ है। ऐसे में यह मामला पुलिसिया कार्रवाई के बजाय कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है।
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद केस डायरी का अध्ययन करने का निर्णय लिया है। विधायक के साथ-साथ उनके भाई सतीश पांडेय और अन्य आरोपियों से जुड़े मामलों की सुनवाई भी 7 मई को निर्धारित की गई है। अदालत ने तब तक के लिए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यानी पुलिस अब 7 मई तक पप्पू पांडेय को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी।

अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय से जुड़ा मामला क्या?

कुचायकोट विधानसभा सीट से दबदबा रखने वाले अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी के खिलाफ भू-माफियाओं को संरक्षण देने और जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। जमीन का ये मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव से जुड़ा है। इस मामले में कुचायकोट थाने में मामला दर्ज है। पुलिस इसी मामले में विधायक की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन अब कोर्ट के उनकी गिरफ्तारी पर अस्थायी रोक लगा दी है।

कौन हैं अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय?

अमरेंद्र कुमार पांडेय गोपालगंज की कुचायकोट सीट से जदयू के कद्दावर विधायक हैं। अपने क्षेत्र में लोगों के बीच वो 'पप्पू पांडेय' के नाम से मशहूर हैं। उनका और उनके परिवार का क्षेत्र में खासा राजनीतिक प्रभाव है, हालांकि वे अक्सर विभिन्न विवादों और कानूनी पचड़ों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.