इजरायल के PM को प्रोस्टेट कैंसर, ईरान युद्ध की वजह से दो महीने नहीं बताई, कई बार हो चुकी सर्जरी

Updated on 25-04-2026 01:20 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76 साल के नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल रिपोर्ट जारी करने में ईरान युद्ध की वजह से दो महीने की देरी की। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले उन्हें पहली बार पता चला था कि उन्हें कैंसर है लेकिन उन्होंने ये जानकारी लोगों से छिपाए रखी ताकि ईरान इसका इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के तौर पर न कर सके।

इजरायल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेतन्याहू की दिसंबर 2024 में बढ़े हुए प्रोस्टेट के लिए सर्जरी हुई थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उस समय इस ऑपरेशन के बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी दी थी। सर्जरी के बाद हुई ताजा जांच में नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर एक बयान में बताया कि डॉक्टरों को उनके प्रोस्टेट में एक सेंटीमीटर से भी छोटा एक घातक ट्यूमर मिला है।

इजरायली प्रधानमंत्री ने करवाया कैंसर का इलाज

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी के साथ डॉक्टरों के दो पत्र भी जारी किए। एक पत्र में कहा गया है "यह बहुत छोटे घावों का शुरुआती पता चलना है जिनमें कोई मेटास्टेसिस (शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलना) नहीं है जैसा कि बाकी सभी जांचों से बिना किसी शक के साबित हो गया है।" उन्होंने यह नहीं बताया कि आखिरी चेकअप कब हुआ था लेकिन इस मामले से परिचित एक इजरायली सूत्र के हवाले से सीएनएन ने बताया कि कैंसर का पता कई महीने पहले चला था। सूत्र के अनुसार नेतन्याहू ने लगभग ढाई महीने पहले रेडिएशन थेरेपी लेना शुरू किया था और हाल ही में उन्होंने यह इलाज पूरा किया है।
नेतन्याहू का कहना है कि उन्होंने टारगेटेड रेडिएशन थेरेपी करवाने का फैसला किया और "वह धब्बा पूरी तरह से गायब हो गया।" नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर कहा "भगवान का शुक्र है कि मैं स्वस्थ हूं। मुझे अपने प्रोस्टेट में एक छोटी सी मेडिकल समस्या थी जिसका पूरी तरह से इलाज हो गया है।" आपतो बता दें कि इजरायल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू ने अपने कार्यकाल के दौरान कई सर्जरी करवाई हैं।

नेतन्याहू की हो चुकी है कई बार सर्जरी

जुलाई 2023 में नेतन्याहू को एक पेसमेकर लगाया गया था। उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था क्योंकि डॉक्टरों के अनुसार उन्हें "अस्थायी हार्ट ब्लॉक" की समस्या हो गई थी। इससे एक हफ्ता पहले डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें "बेहोशी का दौरा" पड़ा था हालांकि उनके दफ्तर ने सिर्फ इतना कहा था कि उन्हें चक्कर आए थे। पेसमेकर लगाने के ऑपरेशन के लिए उन्हें बेहोश किया गया था इसलिए उन्होंने अपनी जगह अस्थायी रूप से काम करने के लिए एक मंत्री को नियुक्त किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.