धुएं का छल्ला बनाकर', टीम होटल में सिगरेट फूंकते पकड़ा गया विदेशी खिलाड़ी,
Updated on
22-04-2026 02:55 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके खेल से जुड़ा नहीं है। इस वीडियो में रबाडा सिगरेट पीते दिख रहे हैं। यह गुजरात टाइटंस के टीम होटल का बताया जा रहा है। रबाडा के साथ बैठा एक और गुजरात टाइटंस का सदस्य सिगरेट पी रहा है। लेकिन उसका चेहरा साफ नहीं है।सिगरेट पीना नियम के खिलाफ नहीं
सिगरेट पीना क्रिकेट के किसी भी डोपिंग-रोधी नियम या पेशेवर आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है, लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद चर्चा होने लगी है। कागिसो रबाडा इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। गुजरात टाइटंस के पिछले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने पावरप्ले में तीन विकेट निकले थे। उन्होंने कई गेंदें 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से भी डाली थी।रबाडा पिछले साल बैन हो चुके
कागिसो रबाडा को पिछले साल आईपीएल के बीच में ही बैन झेलना पड़ा था। एसए20 के दौरान डोपिंग टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज को कोकेन मेटाबोलाइट्स पाया गया था। पिछले साल वह आईपीएल के बीच से अचानक अपने देश लौट गए थे। पहले बताया गया कि निजी कारण से वह वापस गए हैं। एक महीने बाद जब रबाडा वापस लौटे तो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी और सभी से माफी भी मांगी थी।