ओवर में चाहिए थे 34 रन, 10 गेंद पर खत्म हो गया मैच, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार धुनाई
Updated on
24-04-2026 05:32 PM
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेला गया। शाहीन और रऊफ लौहर की टीम का हिस्सा हैं। कराची को मैच के आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 34 रन चाहिए थे। 5 विकेट भी गिर चुके थे। इसके बाद भी मैच 8 गेंद रहते ही खत्म हो गया।खुशदिल शाह ने 5 छक्के मारे
लाहौर कलंदर्स के लिए शाहीन अफरीदी ने 18वें ओवर डाला। खुशदिल शाह ने पहली गेंद पर छक्का मारा। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद यॉर्कर लेंथ की थी लेकिन उन्होंने इसपर भी चौका मार दिया। इसके बाद लगातार दो गेंदों पर शाहीन अफरीदी को दो छक्के पड़े। आखिरी गेंद पर खुशदिल ने एक रन लिया। शाहीन अफरीदी को इस ओवर में 23 और स्पेल में 51 रन पड़े।