मध्यप्रदेश में सतपुड़ा नेशनल पार्क बना बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन

सतपुड़ा नेशनल पार्क को बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन श्रेणी में इंडिया टुडे का एडिटर्स चॉइस अवार्ड मिला है।
केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में इंडिया टुडे टूरिज्म समिट एंड अवार्ड समारोह में इसे प्रदान किया। मध्यप्रदेश की ओर से फील्ड डायरेक्टर श्री एल. कृष्णमूर्ति और सहायक प्रबंधक टूरिज्म बोर्ड डॉ. नीलम रावत ने अवार्ड प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड सतपुड़ा नेशनल पार्क में पर्यटकों को और अधिक सुविधाएँ विकसित करने के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।


सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थिति सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है। बाघ संरक्षण केंद्र के रूप में प्रसिद्ध यह क्षेत्र वन्य-जीव एवं वनस्पति विविधता से भी समृद्ध है। बाघ के अलावा यहाँ तेंदुए, भारतीय बायसन, भारतीय विशाल गिलहरी, सांभर, चीतल, हिरण, नीलगाय, लंगूर, भालू, जंगली सुअर सहित विभिन्न वन्य-जीव पाए जाते हैं। उद्यान में ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व की 300 से अधिक गुफाएँ हैं। भोपाल से 210 कि.मी., जबलपुर से 240 कि.मी., नागपुर से 250 कि.मी. और छिंदवाड़ा से 85 कि.मी. सड़क मार्ग से अभयारण्य तक पहुँचना आसान है। अभयारण्य से 52 कि.मी. की दूरी पर पिपरिया निकटतम रेलवे स्टेशन और इटारसी निकटतम रेल जंक्शन है। पचमढ़ी निकटतम बस स्टेंड और अभयारण्य का प्रवेश द्वार भी है।

  • Related Posts

    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे सिंगरौली विधायक

    सिंगरौली  महात्मा फुले फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष भाई लाल बाबू भैया के जन्मदिन के अवसर पर सम्मिलित हुए सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह जी सम्मिलित हुए जिसमें  सभी अतिथियों ने भाई…

    देश में मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश में शिवपुरी आगे, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने हितग्राही सहरिया परिवारों को नए घर की दी बधाई

    देश में मप्र और मप्र में शिवपुरी आगे देश की पहली पीएम जनमन कॉलोनी शिवपुरी में वर्षों कच्चे मकानों में रहने वाले जनजातीय सहरिया परिवारों को मिली पक्के घर की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे सिंगरौली विधायक

    • By
    • August 11, 2024
    • 39 views
    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे  सिंगरौली विधायक

    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    • By
    • August 11, 2024
    • 41 views
    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    • By
    • August 11, 2024
    • 41 views
    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    • By
    • August 11, 2024
    • 38 views
    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    • By
    • August 11, 2024
    • 35 views
    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क

    • By
    • August 11, 2024
    • 36 views
    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क