LIVE5 राज्यों में उपचुनाव की काउंटिंग जारी:अरुणाचल प्रदेश में BJP निर्विरोध जीती; तमिलनाडु के ईरोड में कांग्रेस को बढ़त

नॉर्थ ईस्ट के 3 राज्यों के विधानसभा चुनावों के अलावा आज 5 राज्यों में हुए उपचुनावों की काउंटिंग भी चल रही है। इन 5 राज्यों में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, झारखंड शामिल हैं। जबकि अरुणाचल प्रदेश BJP की त्सेरिंग ल्हामू निर्विरोध विधायक चुनी गई हैं।बाकी 4 राज्यों में वोट काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है।

अरुणाचल, झारखंड, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे, जबकि महाराष्ट्र में 2 सीटों पर। ये वोटिंग 26 और 27 फरवरी को हुई। वहीं लक्षद्वीप के संसदीय क्षेत्र में भी 27 फरवरी को उपचुनाव हुआ था।

महाराष्ट्र: चिंचवाड़ में BJP और कस्बापेठ में कांग्रेस आगे

महाविकास अगाड़ी और कांग्रेस के प्रत्याशी रविंद्र धंगेकर कस्बा में 4400 वोटों से आगे चल रहे हैं। समर्थक जीत का जश्न मनाने उनके कार्यालय पहुंच गए हैं।

महाराष्ट्र में चिंचवाड़, कस्बापेठ सीटों पर 26 फरवरी को वोटिंग हुई थी। भाजपा के विधायकों मुक्ता तिलक (कस्बा पेठ) और लक्ष्मण जगताप (चिंचवाड़) के निधन के कारण इन सीटों पर चुनाव जरूरी हो गया था। चिंचवाड़ में 13 राउंड की काउंटिंग के बाद अश्विनी जगताप ने 3300 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। कस्बापेठ में 7 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के रवींद्र धंगेरकर 4400 वोटों से आगे चल रहे हैं।

तमिलनाडु: ईरोड सीट पर एलंगोवन 15,000 वोटों से आगे

एलंगोवन के काउंटिंग में अजेय बढ़त लेने की खबर के साथ ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

ईरोड सीट में कांग्रेस ने एलंगोवन को मैदान में उतरा था। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद एलंगोवन, एस थेनारासु (एआईएडीएमके) से 15600 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां करीब 77 कैंडिडेट के बीच मुकाबला था।

झारखंड: रामगढ़ सीट पर सुनीता चौधरी 16 हजार वोटों से आगे

सुनीता चौधरी और बजरंग महतो

रामगढ़ सीट कांग्रेस की ममता देवी पर आपराधिक मामला दर्ज होने के कारण डिस्क्वॉलिफाई होने के बाद से खाली पड़ी थी। कांग्रेस ने ममता देवी के पति बजरंग महतो को टिकट दी है। भाजपा-AJSU ने सुनीता चौधरी को कैंडिडेट बनाया था।

यहां 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। काउंटिंग 40 टेबल पर 120 लोग कर रहे हैं। यह 11 राउंड में पूरी होगी। पहले राउंड के बाद 5 हजार वोटों से सुनीता चौधरी आगे है 

पश्चिम बंगाल: सागरदीघी सीट पर बेरॉन बिस्वास 4900 वोटों से आगे
यह सीट TMC के तीन बार के विधायक रहे सुब्रता साहा के दिसंबर 2022 में निधन के बाद खाली हो गई थी। यहां TMC के देबाशीष बैनर्जी, BJP के दिलीप साहा और विपक्ष समर्थित कांग्रेस के बेरॉन बिस्वास के बीच टक्कर है। तीन राउंड के बाद बेरॉन बिस्वास 4900 वोटों से आगे हैं।

अरुणाचल प्रदेश: BJP की त्सेरिंग ल्हामू निर्विरोध जीती

त्सेरिंग ल्हामू ने गुरुवार को विधायक पद की शपथ ली।

अरुणाचल प्रदेश में तवांग जिले की लुमला सीट BJP के जम्बे ताशी की मौत के बाद से खाली पड़ी थी। इसके बाद BJP ने यहां जम्बे ताशी की पत्नी त्सेरिंग ल्हामू को अपना कैंडिडेट बनाया था। किसी और उम्मीदवार के न होने के कारण BJP इस सीट पर निर्विरोध जीत गई है।

  • Related Posts

    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    तेहरान इजरायली हमले में हमास पोलित ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत के बाद ईरान लगातार बदला लेने की बात कह रहा है। इस बार ईरान के एक शीर्ष रक्षा…

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    मुंबई बॉलीवुड की हॉट मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे सिंगरौली विधायक

    • By
    • August 11, 2024
    • 39 views
    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे  सिंगरौली विधायक

    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    • By
    • August 11, 2024
    • 39 views
    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    • By
    • August 11, 2024
    • 40 views
    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    • By
    • August 11, 2024
    • 38 views
    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    • By
    • August 11, 2024
    • 34 views
    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क

    • By
    • August 11, 2024
    • 36 views
    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क