अब नॉर्थ&ईस्ट ना दिल्ली से दूर है ना दिल से, चुनावी नतीजों पर बोले पीएम मोदी

 PM  नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्‍यालय पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का गुलाब की पंखुड़ियों से भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पीएम पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। त्रिपुरा समेत तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में इनमें बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। नगालैंड में बीजेपी और उसकी सहयोगी नेशनलिस्‍ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) बहुमत से सरकार बनाते हुए दिख रही है। पीएम के पहुंचने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी ने पूर्वोत्तर में जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि पीएम पूर्वोत्तर की तकदीर और तस्वीर बदल डाली।

पीएम मोदी ने त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड की जनता का धन्यवाद जताया। पीएम मोदी ने कहा कि आज पू्र्वोत्तर की जनता को नमन करने का एक और अवसर आया है। पीएम ने कहा कि वहां का कार्यकर्ता हमारे से कई गुना अधिक मेहनत करता है। उन्होंने कहा कि आज के नतीजे आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। मोदी ने कहा कि आज के नतीजे देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश है। ये नतीजे भारत में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कितनी आस्था है। लोकतंत्र की राह पर चलते हुए हर समस्या का समाधान हो सकता है। बदलाव लाया जा सकता है। पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर के चुनाव और नतीजों को लेकर पहले इतनी चर्चा नहीं होती थी। पहले चुनावी हिंसा की चर्चा होती थी। पीएम ने कहा कि त्रिपुरा में तो हाल ये था कि पहले एक पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी का पोस्टर तक नहीं लगाया जा सकता था।

कुछ लोग बेइमानी भी कट्टरता से करते हैं
पीएम मोदी ने कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कुछ लोग बेइमानी भी कट्टरता से करते हैं। ये लोग अब मोदी की कब्र खोदने की साजिश में लगे हैं। पीएम ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि मर जा मोदी। देश कह रहा है मत जा मोदी। पीएम ने कांग्रेस का नाम लेकर कहा कि इनके दिल में भार जोड़ने की बात नहीं है। पीएम ने कहा कि कब्र खोदने की बात के बाद भी कमल खिल रहा है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के दिल में भारत जोड़ने की भावना नहीं है।

पीएम मोदी ने बताया जीत का रहस्य
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा ऐसे विशेष शुभचिंतक भी हैं, जिन्हें यह सोच-सोच कर सिर में दर्द भी होता है कि बीजेपी की जीत का राज क्या है। लेकिन मैं ऐसे हर शुभचिंतक को बीजेपी की सफलता का रहस्य बताना चाहता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के विजय अभियान का रहस्य छिपा है ‘त्रिवेणी’ में…इसकी पहली शक्ति हैं- भाजपा सरकारों के कार्य। दूसरी शक्ति है- भाजपा सरकारों की कार्य संस्कृति। तीसरी शक्ति है- भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा-भाव।

पूर्वोत्तर के लोगों के सम्मान में मोबाइल फ्लैश
पीएम ने मोबाइल फ्लैश के माध्यम से पूर्वोत्तर के लोगों के लिए सम्मान करने को कहा। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मोबाइल फ्लैश को ऑन कर लिया। इस पीएम मोदी ने कहा कि आपने जो मोबाइल फोन के माध्यम से प्रकाश फैलाया है, ये पूर्वोत्तर के नागरिकों का सम्मान है, पूर्वोत्तर के देशभक्ति का सम्मान है, प्रगति के रास्ते पर जाने का सम्मान है। पीएम ने कहा कि ये प्रकाश उनके सम्मान में है, उनके गौरव में है। आप सभी का मैं धन्यवाद करता हूं।

पीएम के नेतृत्व में बढ़ा वोट प्रतिशत
पूर्वोत्तर में जीत के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि हम दूर की सोच और संकल्प लेकर बढ़ रहे हैं। नड्डा ने कहा कि पीएम 50 से अधिक बार नॉर्थ-ईस्ट गए। पीएम के नेतृत्व में हम नगालैंड में भी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने लुक ईस्ट की नीति को आगे बढ़ाया। पूर्वोत्तर में पार्टी की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से पीएम मोदी का अभिनंदन करते हैं।

त्रिपुरा में दूसरी बार सरकार बनाएगी बीजेपी
त्रिपुरा की कुल 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 32 सीटें जीतकर लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखी है। भाजपा को बहुमत के लिए 31 सीटें चाहिए थीं, लेकिन पार्टी ने एक सीट अधिक हासिल की है। राज्य में 16 फरवरी को मतदान हुआ था और नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। चुनाव आयोग द्वारा गुरुवार को घोषित परिणामों के अनुसार, आदिवासी-आधारित टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी), जिसने पहली बार अपने दम पर 42 सीटों पर चुनाव लड़ा है वह 13 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। वहीं माकपा ने 11 सीटें जीतीं हैं जबकि कांग्रेस को तीन सीटें मिलीं हैं।

  • Related Posts

    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    अहमदाबाद, गुजरात के सरदार सरोवर डैम का जलस्तर बढ़ने से नर्मदा नदी में पानी छोड़ा गया है, जिससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. रविवार सुबह सरदार सरोवर…

    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    कोलकाता वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए एक लेडी डॉक्टर से दरिंदगी के मामले में आरोपी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे सिंगरौली विधायक

    • By
    • August 11, 2024
    • 39 views
    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे  सिंगरौली विधायक

    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    • By
    • August 11, 2024
    • 41 views
    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    • By
    • August 11, 2024
    • 41 views
    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    • By
    • August 11, 2024
    • 38 views
    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    • By
    • August 11, 2024
    • 35 views
    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क

    • By
    • August 11, 2024
    • 36 views
    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क