दिल्ली में किसानों से मुलाकात करने वाले राहुल गांधी कर्नाटक में 1200 किसानों की आत्महत्या पर चुप क्यों : गौरव भाटिया

नई दिल्ली
 भाजपा ने किसानों के हितों को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में किसानों से मुलाकात करने वाले राहुल गांधी कर्नाटक में 1200 किसानों की आत्महत्या पर चुप क्यों हैं? भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने  पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि वादाखिलाफी करना कांग्रेस के डीएनए में है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को आए 15 महीने हो गए हैं और रिपोर्ट सामने आती है कि राज्य में 1200 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। इन 1200 किसानों का दोष सिर्फ इतना था कि इन्होंने वादाखिलाफी और झूठ की राजनीति करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की बातों पर भरोसा कर लिया था।

दिल्ली में किसानों से मुलाकात करने वाले राहुल गांधी ने कर्नाटक में किसानों की आत्महत्या पर कभी चिंता नहीं जताई। राहुल गांधी कर्नाटक के किसानों से मुलाकात क्यों नहीं करते? क्या उन्होंने अपने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से सवाल पूछा कि कर्नाटक में किसान क्यों आत्महत्या कर रहे हैं? इन किसानों के परिवारों पर झूठ बोलने का आरोप लगाने वाले अपने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते। भाटिया ने शुक्रवार को समाप्त हुए संसद सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सत्र के दौरान एक तरफ सत्तारूढ़ भाजपा और एनडीए की सरकार जनता के हित की बात कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां, खासकर कांग्रेस और राहुल गांधी केवल और केवल नकारात्मक राजनीति कर रहे थे।

हम सबने देखा कि किस तरह से नौटंकी करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली में किसानों से मिलते हैं। ये अच्छी बात है कि राहुल गांधी को कम से कम देश के किसानों और युवाओं की याद तो आई। लेकिन किसानों के नाम पर राहुल गांधी ढोंग की राजनीति करते हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो किसानों के कल्याण के लिए खड़े हैं तो दूसरी तरफ राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी है जो अपने झूठे वादे के लिए बदनाम है। भाटिया ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने घोषणापत्र में 59 बड़े वादे किए थे जिसमें से उन्होंने सिर्फ 2 वादों को पूरा किया है यानी कांग्रेस का वादा पूरा नहीं करने का प्रतिशत 97 है।

कांग्रेस के 59 में से 57 वादे अभी तक अधूरे हैं, जो राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की वादाखिलाफी को दर्शाता है। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और पांच गारंटी समेत कांग्रेस के तमाम वादे अधूरे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार करने में व्यस्त हैं। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ जहां भी कांग्रेस की सरकार है, वहां की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। भाजपा प्रवक्ता ने मांग की कि राहुल गांधी को सामने आकर जनता को इन सभी सवालों के जवाब देने चाहिए।

 

  • Related Posts

    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    तेहरान इजरायली हमले में हमास पोलित ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत के बाद ईरान लगातार बदला लेने की बात कह रहा है। इस बार ईरान के एक शीर्ष रक्षा…

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    मुंबई बॉलीवुड की हॉट मॉडल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे सिंगरौली विधायक

    • By
    • August 11, 2024
    • 37 views
    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे  सिंगरौली विधायक

    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    • By
    • August 11, 2024
    • 39 views
    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    • By
    • August 11, 2024
    • 40 views
    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    • By
    • August 11, 2024
    • 37 views
    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    • By
    • August 11, 2024
    • 33 views
    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क

    • By
    • August 11, 2024
    • 34 views
    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क