पोट्ठ लइका पहल कार्यक्रम अंतर्गत कुपोषण से आजादी पाने के लिए तिरंगे भोजन का महत्व समझाया गया

राजनांदगांव.
जिले में गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पोट्ठ लईका पहल कार्यक्रम के तहत युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जनसहभागिता से संचालित इस अभियान में जनसामान्य को बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए खान-पान, पौष्टिक आहार, स्वच्छता संबंधी व्यवहार, स्वास्थ्य के प्रति सजगता के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति माताओं एवं परिवारजनों में जागरूकता लाने से यह एक स्थायी समाधान होगा। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न फल, सब्जी, अनाज का उपयोग करते हुए बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में इस अभियान अंतर्गत जिले भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। कलेक्टर के नेतृत्व में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुसुरूचि सिंह के निर्देशन में इस अभियान के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में पालक चौपाल का आयोजन किया जाता है।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत पालकों को विशेष तौर पर तिरंगा भोजन का महत्व बताया गया और जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी ने हर घर तिरंगा की शपथ भी ली। अभिभावकों को बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए तिरंगा भोजन के रूप में पौष्टिक आहार खाने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे बच्चों को प्रोटीन, विटामिन एवं अन्य पोषक तत्वों से भरपूर भोजन मिल सके।

तिरंगा भोजन क्या है?
तिरंगा भोजन ऐसा पौष्टिक आहार होता है, जो हर घर में उपलब्ध होता है। केसरी रंग अंतर्गत दलहन, सोया, अंडा, सफेद रंग चावल, रोटी तथा हरा रंग में हरी सब्जी जैसे पालक, मेथी, मुनगा भाजी एवं अन्य हरी साग-सब्जी का होता है। यह तिरंगा भोजन कहलाता है। अपने बच्चों को पौष्टिक भोजन कम से कम 3 बार दिन में खिलाने और 2-3 बार स्वयं भी खाने की सलाह दी गई।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़&महासमुंद में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली, हर घर तिरंगा फहराने की अपील

    महासमुंद. 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित…

    जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल कर नगर वासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील

    महासमुंद. 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे सिंगरौली विधायक

    • By
    • August 11, 2024
    • 37 views
    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे  सिंगरौली विधायक

    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    • By
    • August 11, 2024
    • 39 views
    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    • By
    • August 11, 2024
    • 39 views
    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    • By
    • August 11, 2024
    • 36 views
    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    • By
    • August 11, 2024
    • 33 views
    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क

    • By
    • August 11, 2024
    • 34 views
    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क