छत्तीसगढ़&सरगुजा में लड़कियों ने एक&दूसरे के पकड़े बाल, बॉयफ्रेंड के चक्कर में विवाद

अम्बिकापुर.

छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल क्षेत्र में आए दिन लड़के-लड़कियों के बीच विवाद होने की बात अब आम सी हो गई। आए दिन लड़कियों के बीच मारपीट की घटनाएं घटित होती रहती है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में आज शुक्रवार की दोपहर अम्बिकापुर शहर के पीजी कॉलेज मैदान में चार लड़कियां बॉयफ्रेंड की बात को लेकर आपस में भिंड गई।

इसमें दो युवतियां एक युवती के बाल पकड़कर खिंचती रहीं। जबकि एक अन्य लड़की उनका बीच बचाव करते हुए नजर आई। वहां मौजूद लड़कों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर खूब सुखियां बटोरी। दरअसल, बताया जा रहा है कि दो युवतियां एक ही लड़के को पसन्द करती है। इसको लेकर शुक्रवार की दोपहर अम्बिकापुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान स्थित हैंडबॉल ग्राउंड के पास सड़क पर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट शुरु कर दी। इस बीच देखते ही देखते दो-दो लड़कियों का गुट बन गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच दो लड़कियां एक युवती के बाल पकड़कर खींचने लगीं।

लड़कों ने मारपीट का वीडियो बनाया
लड़कियों के बीच  मारपीट का वीडियो  वहां मौजूद लड़कों ने अपने-अपने मोबाइल में बना लिया। एक-दो लड़के छुड़ाने जाने लगे तो वहां मौजूद अन्य लड़कों ने मना कर दिया। वहीं लड़के बीच-बीच में कमेंट्स भी करते नजर आए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लड़कियां कहां की हैं, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़&महासमुंद में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली, हर घर तिरंगा फहराने की अपील

    महासमुंद. 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित…

    जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल कर नगर वासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील

    महासमुंद. 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे सिंगरौली विधायक

    • By
    • August 11, 2024
    • 39 views
    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे  सिंगरौली विधायक

    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    • By
    • August 11, 2024
    • 41 views
    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    • By
    • August 11, 2024
    • 41 views
    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    • By
    • August 11, 2024
    • 38 views
    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    • By
    • August 11, 2024
    • 35 views
    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क

    • By
    • August 11, 2024
    • 36 views
    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क