नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने कर ली सगाई, सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल

नागा चैतन्य ने फाइनली शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है। दोनों की सगाई की फोटोज नागा के पिता नागार्जुन ने शेयर की है। नागार्जुन ने दोनों को सगाई की बधाई दी है और शोभिता का परिवार में स्वागत भी किया है। तस्वीरों में आप देखेंगे कि नागा ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना है और शोभिता ने पीच कलर की साड़ी। शोभिता के हाथ में डायमंड रिंग भी नजर आ रही है।

फोटोज शेयर कर नागार्जुन ने लिखा, ‘हमें काफी खुशी हो रही है बताते हुए कि हमारे बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धुलिपाला से सगाई हो गई है। सगाई आज सुबह 9.42 बजे हुई। हम शोभिता का अपने परिवार में स्वागत करते हैं। इस प्यारे कपल को बधाई। दोनों को लाइफटाइम की खुशियां और प्यार मिले। भगवान का आशीर्वाद इन पर हमेशा रहे। एक अनंत प्रेम की शुरुआत।’

नागार्जुन के घर हुई सगाई
इस दौरान नागा की मां अमाला और भाई अखिल भी मौजूद थे। इससे पहले पिछले साल सितंबर में नागा की दूसरी शादी की खबर आई थी। हालांकि उस वक्त एक्टर के सोर्स ने इन खबर को गलत बताया था। नागा और शोभिता काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन कभी अफेयर की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया था।

सामंथा के साथ टूटा रिश्ता
बता दें कि शोभिता से पहले नागा की सामंथा रुथ प्रभु से शादी हुई थी। दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। दोनों के तलाक से सभी फैंस को बड़ा झटका लगा था क्योंकि फैंस को दोनों साथ में बहुत पसंद थे।

  • Related Posts

    ईशा तलवार ने अपनी बोल्डनेस, रुआब और अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाया

    अमेजॉन प्राइम की सबसे हिट सीरीज मानी जाने वाली ‘मिर्जापुर’ के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। इसका हर सीजन सुपरहिट साबित हुआ है। इमोशन, एक्शन, लव रोमांस…

    फैशन इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद की स्नैपचैट अकाउंट से न्यूड तस्वीरें हुई थी लीक

    फैंशन इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अक्सर अपने बोल्ड फैशन अवतार के लिए खबरों में रहती हैं। अब उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे सिंगरौली विधायक

    • By
    • August 11, 2024
    • 39 views
    भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे  सिंगरौली विधायक

    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    • By
    • August 11, 2024
    • 41 views
    बढ़ा नर्मदा नदी का जलस्तर, सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    • By
    • August 11, 2024
    • 41 views
    कोलकाता में लेडी डॉक्टर से बलत्कार, ब्लूटूथ ईयरबड से मिले सुराग, ऐसे अपराधी तक पहुंची पुलिस

    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    • By
    • August 11, 2024
    • 38 views
    ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा, इजरायल से हमास प्रमुख की हत्या का बदला लेना हमारा कर्तव्य

    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    • By
    • August 11, 2024
    • 35 views
    अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पेरिस में वेकेशन एन्जॉय करते मलाइका की तस्वीरें वायरल

    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क

    • By
    • August 11, 2024
    • 36 views
    बांग्लादेश में अस्थिरता से मालवा निमाड़ की रेडिमेड इंडस्ट्री में फायदा, बढ़ेगी ग्रोथ और जाॅब वर्क