चीन के साथ व्यापार घाटा 100 अरब के पार, आयात ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, एक्सपोर्ट में दूसरे मार्केट्स पर नजर

Updated on 17-03-2026 01:13 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय एक्सपोर्ट पर अभी भी दिखाई दे रहा है। ज्यादा टैरिफ के बीच अमेरिका को निर्यात घटने का सितंबर से शुरू हुआ सिलसिला जारी रहा। कॉमर्स मिनिस्ट्री के मुताबिक फरवरी में यह सालाना आधार पर 12.88% घटकर 6.88 अरब डॉलर रहा। अमेरिका का 10% टैरिफ 24 फरवरी को लागू हुआ था। उसके पहले 50% टैरिफ था। वहीं दूसरी ओर चीन को एक्सपोर्ट यानी निर्यात 32.37% बढ़कर 1.67 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 30.5% बढ़‌कर 11.95 अरब डॉलर का रहा।

चीन के साथ एक्सपोर्ट बढ़ने से भारत का व्यापार घाटा भी बढ़ गया है। चीन के साथ व्यापार घाटा चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में 100 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। वहीं देश का एक्सपोर्ट पिछले साल सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर में घटा था और इस साल जनवरी में भी इसमें गिरावट आई। हालांकि, नवंबर महीने में एक्सपोर्ट 22.61 फीसदी बढ़ा था।

मार्च में दिखेगा कम टैरिफ का असर

अमेरिका में अगस्त महीने से भारतीय वस्तुओं पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा रहा था। लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले में इस टैरिफ को निरस्त कर दिए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 24 फरवरी से सभी देशों पर 150 दिन के लिए 10 प्रतिशत शुल्क लागू कर दिया। ऐसी स्थिति में अमेरिकी शुल्क में नरमी का प्रभाव मार्च महीने के व्यापार आंकड़ों में ही दिखाई देने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.