सबसे बुरा दौर आना बाकी, 'अदृश्य' संकट से 38 करोड़ भारतीय रूबरू, अर्थव्‍यवस्‍था के लिए चेतावनी

Updated on 27-04-2026 05:49 PM
नई दिल्‍ली: भारत में भीषण गर्मी अब सिर्फ एक मौसमी घटना नहीं रह गई है। इसके बजाय यह तेजी से बड़ा संकट बनती जा रही है। इसके कारण अभूतपूर्व पैमाने पर लोगों की जान, रोजगार और आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा पैदा होने लगा है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के सलाटा इंस्टीट्यूट की नई रिपोर्ट एक कड़वा सच सामने रखती है। इसका शीर्षक है- भारत में अत्यधिक गर्मी पर महत्वपूर्ण दृष्टिकोण। इसमें कहा गया है कि गर्मी पहले से ही भारत का सबसे जानलेवा जलवायु खतरा बन चुकी है। अभी तो सबसे बुरा दौर आना बाकी है।

चौंकाने वाले हैं आंकड़े

रिपोर्ट में आंकड़े चौंकाने वाले हैं। भारत के लगभग तीन-चौथाई कामगार यानी करीब 38 करोड़ लोग, ऐसे कामों में लगे हैं जहां उन्हें सीधे गर्मी का सामना करना पड़ता है। इनमें खेती-बाड़ी, कंस्‍ट्रक्‍शन वर्क और असंगठित क्षेत्र शामिल हैं। इसकी भारत की जीडीपी में लगभग आधी हिस्सेदारी रखते हैं।
यह ट्रेंड चिंताजनक है। रिपोर्ट चेतावनी देती है कि 2030 तक ही 20 करोड़ तक भारतीयों को जानलेवा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। यह इस बात को दिखता है कि खतरा कितनी तेजी से बढ़ रहा है।

सबसे खतरनाक संकट का 'अदृश्य' होना

  • इस संकट को जो बात खास तौर पर खतरनाक बनाती है, वह है इसका अदृश्य होना।
  • बाढ़ या तूफान के उलट गर्मी रातों-रात किसी बुनियादी ढांचे को तबाह नहीं करती।
  • इसके बजाय यह धीरे-धीरे प्रोडक्टिविटी, हेल्‍थ, और इनकम को कमजोर करती जाती है।

रिपोर्ट एक सीधा-सपाट आकलन पेश करती है: 'अत्यधिक गर्मी के प्रभाव बिखरे हुए, धीरे-धीरे जमा होने वाले और ऐसे अदृश्य होते हैं कि सरकारें और वित्तीय प्रणालियां जिस तरह से नुकसान का आकलन करती हैं, उसमें ये पकड़ में ही नहीं आते।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.