निरहुआ के साथ पोज देते दिखे गोविंदा, लोगों ने कहा- अब आप इनके साथ भोजपुरी फिल्म ही बनाइए राजा बाबू

Updated on 17-03-2026 01:44 PM
भोजपुरी के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार ने हिंदी फिल्मों में हुनर और आवाज का जलवा बिखरा है, जिनमें पवन सिंह, मनोज तिवारी, शारदा सिन्हा, कल्पना पटवारी और मालिनी अवस्थी जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। इन सितारों ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी गायकी से भोजपुरी संगीत का दायरा नैशनल लेवल पर बढ़ाया है।

पवन सिंह ने 'स्त्री 2' फिल्म में 'आई नहीं' गाने से काफी सराहना और लोकप्रियता हासिल की। भोजपुरी और बॉलीवुड के रिश्ते आए दिन मजबूत होते दिख रहे हैं। इसी बीच, भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े कलाकारों में से एक, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें निरहुआ और गोविंदा मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

निरहुआ ने लिखा- सुपरस्टार गोविंदा जी का आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त हुआ

निरहुआ ने कैप्शन में लिखा, 'आदरणीय बड़े भैया, हम सबके सबसे चहेते सुपरस्टार गोविंदा जी का आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त हुआ, हर हर महादेव।' एक्टर के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

यूजर ने लिखा- दोनों राजा बाबू एकसाथ

पोस्ट पर कुछ ही देर में फैंस के कॉमेंट्स लगातार आने लगे। लोग अपने पसंदीदा कलाकारों के प्रति प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दोनों राजा बाबू एकसाथ। एक और ने कहा- इनके साथ अब भोजपुरी में ही मूवी करिएगा राजा बाबू। एक यूजर ने लिखा, 'दो सुपरस्टार एक फ्रेम में।'

हिंदी सिनेमा के टॉप एक्टर्स में रहे हैं शुमार

गोविंदा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक रहे हैं जिन्होंने 90 के दशक में अपनी कॉमेडी और लाजवाब डांस मूव्स से लोगों का दिल खूब जीता है। एक्टर ने 100 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग की है अपने शानदार डांस का जादू बिखेरा है। उनकी शानदार फिल्मों में 'हद कर दी आपने', 'आंखें', 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'हीरो नंबर 1', 'दूल्हे राजा', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'पार्टनर' आदि शामिल हैं।

स्क्रीन पर उनकी जोड़ी खास तौर पर आम्रपाली दुबे के साथ हिट

वहीं दिनेश लाल यादव की बात करें तो भोजपुरी इंडस्ट्री में इनका नाम बतौर सिंगर, एक्टर और राजनेता के तौर पर लिया जाता है। निरहुआ ने भोजपुरी की कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। स्क्रीन पर उनकी जोड़ी खास तौर पर आम्रपाली दुबे के साथ हिट मानी जाती है। वो 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे और आजमगढ़ लोकसभा के सांसद रह चुके हैं।

गोविंदा के स्कूल परफॉर्मेंस पर खूब हुई थी आलोचना

यहां बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल फंक्शन में पहुंचे गोविंदा को लेकर काफी बवाल मचा था। दरअसल उन्होंने मंच पर डांस परफॉरमेंस किया जिसका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर खूब आलोचना शुरू हो गई थी। आलोचकों ने इसे उनके करियर का गिरना बताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.